जौनपुर, जनवरी 15 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। खोभरियां गांव के सेंवईं नाला पुल के पास से पुलिस ने मंगलवार की रात पिकअप सवार चोरी के आरोपित दंपति सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पिकअप चोरी की निकली। आरोप है कि चोरों ने पिकअप से पुलिस टीम को रौंदते हुए भागने का प्रयास किया। जवानों की सजगता से कोई अनहोनी घटना नहीं हुई। चोरों की टीम का सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। चोरों के इसी गैंग में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 11 बजे सूचना मिली उसी आधार पर कार्रवाई की गई। सरगना रवीन्द्र वर्मा भागने में सफल रहा। मौके से पुलिस ने सरपहां क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी शक्तिमान और अंबेडकर नगर जिले के मजरुआं थाना अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.