महाराजगंज, अप्रैल 24 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के रानी टोले पर रात में चोरी की नियत से कुछ युवक एक घर में घुसे। इसी बीच घर की एक महिला ने उन्हें देख लिया और शोर मचाने लगी। इस पर युवकों ने महिला का सिर मारपीट कर फोड़ दिया। गांव निवासी रामसमुझ की तहरीर के अनुसार बीती रात साढ़े आठ बजे चोरी की नियत से गांव के चार युवक उसके घर में घुस आये। घर की महिलाओं द्वारा देख लेने व शोर मचाने पर तमंचा दिखा कर जान से मारने की घमकी देने लगे। इसी बीच शोर सुनकर युवकों के परिजन भी उसके घर में आकर उसकी मां पानमती व उसकी पत्नी रीता का सर फोड़ दिया। इसमें आठ टांके लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.