नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, व. सं.। हरि नगर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी आकाश उर्फ नेपाली वाहन चोरी कर उनके पार्ट कबाड़ी को बेच देता था। अफसरों के मुताबिक, हरि नगर पुलिस चौकी के एसआई अनूप राणा, कांस्टेबल मनीष और तरुण ने 2 फरवरी की रात स्वर्ग आश्रम रोड के पास एक स्कूटी सवार को जांच के लिए रोका। जांच में स्कूटी चोरी की मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो एक और स्कूटी बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...