जमुई, दिसम्बर 15 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि। शनिवार की देर शाम सिकंदरा मुख्य चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान सिकंदरा पुलिस ने चोरी के दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ सिकंदरा मुख्य चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक प्लैटिना बाइक एवं एक डेढ़ सौ सीसी का पल्सर बाइक की जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल में दोनों बाइक का दस्तावेज चालक के पास से नहीं निकला। बाइक किससे खरीदी गई है इसकी भी जानकारी दोनों चालक के पास नहीं थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि स्पष्ट है कि चोरी की पल्सर बाइक के साथ सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे गांव निवासी अरमान शाह पिता हनान शाह को गिरफ्तार कर लिया गया। वही चोरी के प्लैटिना बाइक के साथ एक नाबालिक को हिरासत ...