मधुबनी, दिसम्बर 18 -- हरलाखी,एक संवाददाता। खिरहर थाना क्षेत्र के बौरहर चौक पर मंगलवार की रात एक चाय दुकान के सामने से बाइक चोरी कर भाग रहे दो आरोपितों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर जिरौल चौक के निकट पकड़ लिया और खिरहर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। खिरहर थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक नाबालिग सहित दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक आरोपित की पहचान हिसार गांव निवासी राधे कुमार यादव एवं दूसरा आरोपित नाबालिग है। जानकारी के मुताबिक आरोपित चोर बौरहर चौक स्थित एक चाय दुकान के सामने से बाइक चोरी कर भागने लगा। स्थानीय कुछ लोग चोर को खदेड़ कर जिरौल चौक के नजदीक पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने जिरौल गांव निवासी पीड़ित दुकानदार प्रदीप महतो के लिखित आवेदन पर आरोपित दोनों चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्...