लखनऊ, फरवरी 15 -- विकासनगर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक बेचने के आरोपी दो को गिरफ्तार किया है। आरोपी जानकीपुरम निवासी उत्कर्ष प्रताप सिंह उर्फ समर ठाकुर है। वह चोरी की दो बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने की फिराक में था। इस दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से दो चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी 2026, को विकास नगर थाना पुलिस संजीवनी मंडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली की एक युवक सचिवालय तिराहा के पास चोरी की दो बाइक बेचने की कोशिश कर रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। जांच के दौरान बाइक पर लगा नंबर फर्जी पाया गया। चेसिस नंबर के आधार पर जांच करने पर सही रजिस्ट्रेशन नंबर की पुष्टि हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान क...