समस्तीपुर, फरवरी 25 -- मोहनपुर। थाना क्षेत्र में घटी एक आपराधिक घटना के बाद उसमें संलिप्त अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसपी कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि 19 फरवरी की रात्रि में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिनगामा गांव निवासी सितेश कुमार की बाइक चोरी कर ली गयी थी। इस मामले में सितेश ने बाइक चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुये दरवाजे से अपाची मोटरसाईिकल चोरी का करने आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी के नेतृत्त्व में एसआईटी गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुये 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया। इस कारवाई में छह आरोपितों को चोरी की अपाची एवं एक अन्य बाइक तथा पांच मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के पास से कु...