हाथरस, जून 6 -- सिकंदराराऊ। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवकों को चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलाने के दौरान गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की बाइक चलाते हुए पकड़े गए युवकों को पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह अपने अधिनस्थों के साथ बैंक चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने संदिग्ध दिखाई देने पर दो बाइक सवारों को रोक लिया। जिनके कागजात चेक करने पर पता चला कि उक्त बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी और वह चोरी की बाइके थी। पकड़े गये ओमकार पुत्र बनवारी लाल निवासी गांव नावली लालपुर, गजेंद्र कुमार पुत्र राजवीर निवासी गांव मोरनी मारहरा एटा तथा त्रिमल पुत्र जोगिंदर गांव असदपुर मारहरा एटा को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। फोटो 02 सिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.