मथुरा, दिसम्बर 7 -- थाना जैंत पुलिस ने शनिवार देर रात रामताल चौराहा से गरुण गोविंद मंदिर की ओर से चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक व तीन ट्रैक्टर बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात वह निरीक्षक विवेक कुमार, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा, उप निरीक्षक केशव वशिष्ठ, संजीव कुमार, संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ वाहन चोर गिरोह,वांछितों की तलाश में क्षेत्र में गश्त पर थे। रात करीब पौने 12 बजे सर्विलांस की मदद व सूचना पर पुलिस टीम के साथ रामताल चौराहा से गरुण गोविन्द मंदिर के ओर आने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के सदस्य गनेश निवासी, भरना खुर्द, बरसाना, आदिल निवासी ढेर का नगला, बरसाना को गिरफ...