औरंगाबाद, फरवरी 21 -- पूछ ताछ के बाद भेजा गया जेल, चोरी के सामान हुए बरामद फोटो- 21 फरवरी एयूआर 70 कैप्शन- बरामद की गई चोरी की सामग्री और जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दाउदनगर के वार्ड संख्या-24 पुरी मुहल्ला निवासी अशोक सिंह उर्फ मिलिट्री, वार्ड संख्या-21 सिनेमा हॉल के पास, स्थाई पता गया जिला के सिविल लाइन थाना के टिल्हा धर्मशाला निवासी गोलू कुमार, वार्ड संख्या-11 कांदुराम की गली निवासी समी कुमार उर्फ बगोदा और कसेरा टोली निवासी साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर कान्दु राम की गढ़ही स्थित एक बंद बाउंड्री के भीतर गड्ढा खोदकर ...