सीतापुर, जुलाई 23 -- रेउसा, संवाददाता। थाना रेउसा पुलिस द्वारा बीते दिनों क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष रेउसा हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि बुधवार को विजय पुत्र छेदीलाल निवासी लोनियन पुरवा मजरा मानपुर सिकरी थाना रेउसा को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने व चांदी के जेवर बर्तन कपड़े व नगदी बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ महोली, बिसवां, सदरपुर, रेउसा, तालगांव, सिधौली आदि थानों में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी, उपनिरीक्षक शेषनाथ दुबे, उपनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.