कौशाम्बी, फरवरी 22 -- पश्चिमशरीरा के पूरब शरीरा निवासी हीरेंद्र सिंह स्थानीय बाजार स्थित सरकारी भांग की दुकान का संचालन करते हैं। जबकि, उनके पिता अवधेश सिंह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने उनके मकान से करीब 55 हजार रुपये कीमत की टीवी, 45 हजार कीमत का म्यूजिक सिस्टम व 80 हजार रुपया नकद पार कर दिया था। मामले में गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार को इलाके के उग्रसेनपुर गांव निवासी सलीम अहमद पुत्र सगीर अहमद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जुर्म कुबूल करते हुए उसने बताया कि घटना को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। चुराए गए रुपयों को आपस में बांट लिया था। जबकि, टीवी व म्यूजिक सिस्टम को सरसों के खेत में छिपा दिया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.