बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- चोरी की दो ई-रिक्शा के साथ तीन चोर गिरफ्तार बिहारशरीफ, एक संवाददाता। दीपनगर थाने की पुलिस ने चोरी की दो ई-रिक्शा बरामद करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हिलसा थाना क्षेत्र के मनपुरवा गांव निवासी संजीव कुमार , बड़ी घोसी गांव निवासी रंगेश कुमार और नगरनौसा थाना क्षेत्र के खीरू बिगहा गांव निवासी गौतम कुमार है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि 14 फरवरी को औंगारीधाम निवासी बंटी कुमार और 16 फरवरी को देवीसराय निवासी दिलीप कुमार ने अपनी ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक ई-रिक्शा को करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियावां छिलका से और दूसरा को नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव से बरामद किया गया। छापेमारी टीम में दारोगा रविराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.