मथुरा, जनवरी 7 -- थाना कोतवाली पुलिस ने अलवर-बाजना रेलवे पुल के पास कच्ची सड़क रेलवे लाइन के समीप से चोरी की तीन बाइक समेत दो को गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार जोशी, विपिन तोमर, मुश्ताक महेंदी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी रात करीब सवा 11 बजे सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने अलवर- बाजना रेलवे पुल के पास कच्ची सडक रेलवे लाइन के समीप से चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पकड़े कृष्ण कुमार निवासी माहमूदनगर जेपी गार्डन के पास, थाना रोरावर, अलीगढ हाल निवासी रोशनविहार कालोनी, लक्ष्मीनगर, जमुनापार, दीपक सिंह निवासी रोशनविहार कालोनी, लक्ष्मी नगर, जमुनापार बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद कर चालान किया। ...