बुलंदशहर, फरवरी 15 -- ककोड़। कोतवाली पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। अमींपुर बांगर निवासी सुंदर सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि गुरुवार रात वह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से शादी का सामान छोड़ने अलौदा जागीर गांव गया। जहां रात में उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गया। पुलिस ने रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र मुकेश निवासी मढ़ौला कोतवाली जेवर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...