अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। इन्होने पड़ोसी जिले बाराबंकी में भी चोरी की बात कबूल की है। रुदौली कोतवाली पुलिस ने प्रेस वार्ता के बाद बरामदगी की धारा बढ़ा चालान किया है। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ रुदौली आशीष निगम की मौजूदगी में एसपी देहात ने बताया कि 13 दिसंबर को रुदौली कोतवाली क्षेत्र में भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर मीनापुर फगौली स्थित धर्मकांटा पर खड़ा एक ट्राला चोरी हो गया था। प्रकरण में पुलिस ने पटरंगा थाना क्षेत्र के कोपपुर निवासी सोनू पुत्र अहमउल्ला की शिकायत पर 15 दिसंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के अनावरण के लिए एसओजी को भी लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य और स्वाट टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्...