रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। शाहबाद पुलिस को सूचना मिली कि टांडा गांव में चोरी हो गई है। पुलिस पहुंची तो पता चला कि सूचना देने वाले शराब के नशे में थे व आपस में झगड़ रहे थे। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी की सूचना पर पहुंची थी। लेकिन वहां लख्मीचंद और नैपाल सिंह शराब पीकर झगड़ रहे थे। दोनों को झूठी सूचना देने के आरोप और शांतिभंग करने में पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...