गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर। शाहपुर इलाके में मोबाइल फोन दुकान से चोरी करने का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, बैंक का पासबुक बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को अभियुक्तों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल फोन व एसेसरीज सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विजय कुमार निवासी बनकटवा, थाना जितना, मोतिहारी पूर्वी चंपारण (बिहार) तथा सुनील प्रसाद निवासी घोड़ासाहन, थाना घोड़ासाहन, मोतिहारी पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...