पलामू, मार्च 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खनवा गांव में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार की शाम पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ बड़कागांव निवासी सोनू कुमार बैठा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के खनवा में एंटी क्राइम के दौरान वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ बड़कागांव निवासी सोनू कुमार बैठा को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ के क्रम में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन और बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ और लोगों के साथ मिलकर उसने खनवा गांव में दो एवं सतबरवा क्षेत्र में चोरी की एक बाइक को बेची है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.