आगरा, अप्रैल 3 -- कासगंज। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। चोरों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि बुधवार को सटीक जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने कल्यानपुर मार्ग स्थित आम के बाग से दो वाहन चोर गिरफ्तार किए। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में चोरों ने एक बाइक सोमवार बाजार कासगंज, एक बाइक नदरई गेट चौराहे पीएनबी बैक से, एक बाइक लक्ष्मीगंज से, एक बाइक सोरों मेला से, एक बाइक जिला अस्पताल मामों से एवं एक बाइक कलावती हास्पीटल से चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ में बताया है कि चोरी की बाइक वह मिस्त्री को बेच देते थे जो काटकर के बेच देता था। इसके सम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.