गंगापार, फरवरी 15 -- चोरी की घटना में शामिल आरोपी को उतरांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि महुवाकोठी गांव निवासी वसीम उर्फ आकाश पुत्र अमीन को घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 5250 रुपये बरामद किए गए है। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...