हापुड़, दिसम्बर 10 -- कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से शटर की पत्ती का चक्का, दो चाकू, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक स्टपनी और एक तिरपाल बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह बस अड्डा चौकी प्रभारी परवेंद्र सिंह को सूचना मिली कि टूटा फाटक के पास ई-रिक्शा में दो संदिग्ध खड़े हुए है। सूचना के आधार वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उनसे खड़े रहने का कारण पूछा गया। जिसके दोनों दोनों ने बताया कि वह गांव सिखेड़ा के इशरार और गयूर है। उन्होंने कुछ दिन पूर्व चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद वह माल को बेचने की फिराक में खड़े थे। प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि इशरार पर चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के साथ मुकदमे दर्ज है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.