गढ़वा, जनवरी 3 -- बिशुनपुरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के अपर बाजार स्थित व्यवसायी राम हरख प्रसाद गुप्ता के शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय सह मुन्ना ज्वेलर्स में हुई लगभग 40 लाख रुपये की भीषण चोरी का 10 दिन बाद भी उद्भेदन नहीं होने पर स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। मामले में शनिवार को व्यवसायियों की एक अहम बैठक शनिवार को आयोजित की गयी। इसमें प्रशासन की कार्यशैली पर ऐतराज जताया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रशासन के विरोध में काला पट्टी लगाकर व्यवसाय करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि चोरी की घटना के 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक प्रशासन केवल आश्वासन ही दे रहा है। घटना का कोई ठोस खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बिशुनपुरा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं...