उत्तरकाशी, नवम्बर 25 -- चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा गमरी के हलगांव और डिब्बा में चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने थाना धरासू में शिकायत देकर घटना की विस्तृत जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीण सुनील मिश्रा, दिनेश मिश्रा, गणपति मिश्रा आदि ने बताया कि गत 23 को जब वे अपने गांव लौटे तो पाया कि उनके घरों पर लगे ताले तोड़े गए थे। चोरों ने ताले तोड़ने के लिए घरों के स्टोर रूम से हथियार निकालकर उनका उपयोग किया और वही हथियार घरों में ही बिखरे मिले। कई घरों के टूटे ताले, बिखरे सामान तथा फेंके हुए चाबियों के छल्ले घटना की पुष्टि करते हैं। बताया कि चोर घरों से हल्का और मामूली सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा, एक घर में यह दूसरी बार चोरी हुई है। गत जुलाई माह में भी उसी कमरे का ताला तोड़कर नकद राशि और अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.