जहानाबाद, दिसम्बर 22 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय से सटे गांव हंसराज बाग के ग्रामीण लगातार चोरी की छिटपुट घटनाओं से परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीण राजद नेता विनोद कुमार राय ने बताया कि लगातार इस गांव में चोरी की घटना बढ़ गई है। चोरों के द्वारा आधा दर्जन बिजली मोटर पंप सेट की चोरी कर ली गई है। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन कभी धान का बोझा तो कभी साइकिल तो कभी टुल्लू पंप की चोरी हो रही है। इन्होंने बताया कि सहदेव प्रसाद यादव कॉलेज के निकट स्थित मेरे आवास से भी चोरों ने टुल्लू पंप की चोरी कर ली। इस संबंध में करपी थाना में ग्रामीणों ने पहुंचकर लिखित शिकायत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों ब्राउन शुगर समेत विभिन्न प्रकार के नशा करने वाले नौजवानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसके कारण पैसे के अभाव में ऐसे नौजवान छिटपुट चोरी की ...