कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और उनका खुलासा नहीं होने से खफा नागरिकों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। समाजसेवी सोम प्रकाश मिश्र की अगुवाई में पुलिस ऑफिस पहुंचे दर्जनों नागरिकों ने कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए नारेबाजी की। एसपी के रीडर संतोष शर्मा ने लोगों को समझाया लेकिन, वह कप्तान के सामने अपनी बात रखने की जिद पर अड़े रहे। बाद में खुद एसपी राजेश कुमार को ज्ञापन लेने आना पड़ा। ज्ञापन के हवाले से बताया गया कि 30 अगस्त को मधुबन तिराहे में ओम प्रकाश तिव...