गाज़ियाबाद, फरवरी 24 -- मोदीनगर,संवाददाता। गांव खिदौड़ा में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में ग्रामीणों ने पुलिस पर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर बदमाश नहीं पकडे गए तो डीसीपी ग्रामीण व एसीपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि तीन माह के अंदर गांव खिदौड़ा में कई चोरी की वारदात हो चुकी है। 11 फरवरी को गांव खिदौड़ा में जितेन्द्र त्यागी के मकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये की नकदी व जेवरात चोरी हुए थे। 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्त ना होने के चलते बदमाशों के हौसले बुंलद है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में भी आनकानी करती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.