मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर/ कुढ़नी, हिटी। कुढ़नी थाना क्षेत्र के गुदरी चौक स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान से मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर दो कटी बाइक सहित पार्ट्स बरामद किया है। वहीं, चंद्रहट्टी निवासी दुकान के संचालक नीतीन कुमार व करजा थाने के खालिकपुर निवासी अबोध कुमार को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि चोरी की कटी बाइक के अलावा 15 साइलेंसर, टंकी, दो इंजन, 26 रिम, एक ग्राइडर, 49 शॉकर, तीन नंबर प्लेट व दो मोबाइल जब्त किया गया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुढ़नी थाना क्षेत्र के गुदरी चौक के निकट नीतीन कुमार की रिपेरिंग की दुकान में चोरी की बाइक की कटिंग की जाती है। इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ कुढ़नी एसी ज्ञानी के नेतृत्व में पुलि...