मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 21 -- थाना सिविल लाइन पुलिस ने दुकान से एलईडी चोरी करने वाले आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एलईडी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलकित तायल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी अंसारी रोड पर कामधेनू मार्किट स्थित दुकान से अज्ञात चोरों ने एलईडी चोरी कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे के भीतर चोर साहिल निवासी महमूदनगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एलईडी बरामद कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...