जमशेदपुर, फरवरी 20 -- एमजीएम थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एनएच-33 स्थित बजरंग पार्किंग के पास एक गैरेज में छापेमारी कर चोरी का हाइवा बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो हाइवा जब्त किए, जिनके इंजन और चेसिस नंबर में छेड़छाड़ की जा रही थी। एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुड्डन नामक व्यक्ति अपने गैरेज में चोरी का हाइवा का रंग-रोगन कर उसकी पहचान बदल देता है। इंजन और चेसिस नंबर भी बदलकर फर्जी कागजात तैयार किए जाते हैं और बाद में वाहनों को बाजार में बेचा जाता है। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी की। छापे के दौरान गैरेज में मौजूद लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए। जब्त वाहनों की तलाशी में मिले दस्तावेज फर्जी पाए गए। एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपिय...