जमशेदपुर, दिसम्बर 10 -- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में 14 लाख रुपये के गहनों की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस घटना में शामिल दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी आलोक मुखी, उसकी बहन ज्योति मुखी, जीजा धीरज कुमार तांती और चोरी के गहने खरीदने वाले आभूषण कारोबारी सुनील कुमार प्रसाद शामिल हैं।बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि 7 दिसंबर को बाराद्वारी निवासी अमित सोलंकी के घर चोरी हुई थी। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी आलोक मुखी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।पूछताछ में आलोक ने चोरी किए गए जेवर अपनी बहन ज्योति और जीजा धीरज को देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.