उन्नाव, दिसम्बर 27 -- अचलगंज। थाना पुलिस ने शनिवार सुबह उन्नाव लालगंज हाइवे के किनारे दबिश देकर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। बताया कि चार माह पहले हुई एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान व एक बाइक भी बरामद की है। चार माह पहले 22 अक्तूबर की रात गनेशखेड़ा गांव निवासी सूरज पुत्र टुन्ना के मकान में चोरों ने छत के रास्ते नीचे उतर आलमारी का ताला तोड़ जेवरात समेत कुछ विदेशी मुद्रा पार कर ले जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए जमुका निवासी विपिन उर्फ बाहुबली तथा शिवम को उन्नाव लालगंज हाइवे के किनारे से गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर दो मोबाइल, 25 दिनार विदेशी मुद्रा, दो हजार नगद, जेवर व गंगाघाट थाना क्षेत्र से चोरी गई एक बाइक भी बरा...