अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया आरएस आदर्श मध्य विद्यालय से चोरी हुई बैट्री, इन्वर्टर व मोटर पंप के साथ पुलिस ने दो चोर व चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दुकानदार को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार चोर राहुल ठाकुर,लाल बाबू महतो व चोरी का सामान खरीदने वाला चन्दन कुमार श्रीवास्तव है। अररिया आरएस थानेदार अंकुर ने बताया कि आदर्श मध्य विद्यालय अररिया आरएस में चार चोरों ने मिलकर स्कूल से बैटरी, इन्वर्टर व मोटर पंप की चोरी की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोर को गिरफ्तार किया है।वहीं चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दुकानदार को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...