मेरठ, फरवरी 15 -- सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव रामपुर मोती में गन्ना चोरी का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। खेत से गन्ना चोरी होने के बाद जब युवक आरोपियों से जवाब मांगने पहुंचा तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर दी जिसमें युवक घायल हो गया। इसे लेकर पीड़ित युवक ने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विनीत पुत्र हरेंद्र के अनुसार कुछ दिन पहले उसके खेत से गन्ना काटकर चोरी कर लिया गया था। काफी तलाश के बाद शनिवार को उसे जानकारी मिली कि गांव के ही कुछ लोगों ने गन्ना चोरी किया है। इसके बाद वह अपने चाचा के साथ आरोपियों के घर पहुंचा और मामले की जानकारी लेने की कोशिश की। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें विनीत गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.