प्रयागराज, जून 16 -- फाफामऊ। मलाक हरहर में रविवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। आहट होने पर घर में रहने वाले युवक ने चोरों को रोकना चाहा तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और फरार हो गए। मलाक हरहर गांव के लकी कुमार का आरोप है कि रविवार को उसके परिवार के सभी लोग एक दावत में गए थे। उसका भाई गोविंद प्रसाद घर में अकेला था, इस दौरान चोरों ने उसके घर में घुसकर बकरी चुराने का प्रयास किया। गोविंद ने चोरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने लकी कुमार के तहरीर पर मलाक हरहर निवासी कुनाल, धनी, सनी, मनी, राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.