ललितपुर, दिसम्बर 14 -- चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों के जेवर और नकदी बरामद फोटो 34 पुलिस गिरफ्त में खड़ा चोरी का आरोपी शुक्लागंज, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना गंगाघाट पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना गंगाघाट पर 13 दिसंबर को चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में रविवार को उपनिरीक्षक मूलचंद पाठक ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम मूरतखेड़ा को ग्राम देवाराकला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवरात जिनमें हाथ का फूल, कमर पेटी, बच्चे ...