अंबेडकर नगर, फरवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। चोरी के माल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के विरुद्ध निर्गत वारंट का तामीला कराते हुए महरुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेहरा जलालपुर निवासी आरोपी भारतलाल गुप्ता उर्फ दिलीप गुप्ता पुत्र देवनारायण गुप्ता के विरुद्ध सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में मुकदमा विचाराधीन है जिससे आरोपी नियत कई पेशी पर अनुपस्थित रहा। अदालत में उपस्थित न होने पर आरोपी के विरुद्ध वारंट जारी हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...