गिरडीह, जनवरी 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोपा जंगल के पास टोटो में चोरी का लोहा लादकर ले जानेवाले दो युवकों ने पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। साथ ही लोहा सहित टोटो को भी जब्त कर लिया गया। गुप्त सूचना पर मुफस्सिल पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई। टोटो में लगभग साढ़े तीन क्विंटल लोहा लोड था। मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सीसीएल के कारखाना से लोहा की चोरी कर बनियाडीह कोपा जंगल में जमा किया गया है। वहां से टोटो गाड़ी में लोड कर अन्यत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस के जवान ब्रहम्देव यादव व अशोक प्रसाद कुशवाहा को बनियाडीह कोपा जंगल में भेजा। दोपहर पौने तीन बजे के करीब पुलिस के जवान जैसे ही कोपा जंगल पहुंचे तो देखे कि एक टोटो में लोहा लोड किया जा चु...