झांसी, दिसम्बर 17 -- गुरसरांय थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को धर-दबोचा। उनके पास चोरी गए माल को बरामद किया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। गुरसरांय के मोंठ रोड पर कुछ दिनों पहले एक किराना के गोदाम से काफी सामान चोरी हुआ था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसी कड़ी में गुरसरांय थाना प्रभारी अमीराम सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी मुख्य सड़क से एक लोडर आता दिखाई दिया। उसे रोकने का इशारा किया तो चाल सकपका गया। तलाशी के दौरान लोडर में चार बोरी मूंगफली, पांच बोरी उड़द की दाल बरामद की गई। इसके बारे में कागजात मांगे गए। लेकिन, वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में यह चोरी का माल निकला। इसकी कीमती पचास हजार की रुपए बताई जा रही है। थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों ने अपना नाम बलराम कुशवाह निवासी टहरौली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.