आरा, जनवरी 20 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अनुआ गांव में हुई चोरी की घटना के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित अनुआ गांव निवासी जयराम सिंह का पुत्र नमूना सिंह यादव उर्फ भकऊवा है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह अनुआ गांव निवासी मृत्युंजय राय उर्फ छोटे के बंद घर में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी की घटना सामने आई थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया था और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मामले के शीघ्र उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसके बाद स्थिति शांत कराई जा सकी थी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय जिला पार्षद मीना कुमारी व जन सुराज नेता...