बलरामपुर, फरवरी 4 -- श्रीदत्तगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गुमड़ी स्थित शुक्लागंज में रविवार रात करीब दो बजे चोरों ने नसीम बानो की छत से घर में घुसने का प्रयास किया। चेहरा ढके चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़िता नसीम बानो ने बताया कि वह पांच वर्षीय पुत्री के साथ घर में सो रही थीं। सुबह जब छत पर कपड़े फैलाने गईं, तो पड़ोसी की छत से लगी सीढ़ी देख घटना की जानकारी हुई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी तो चेहरा ढके कुछ लोगों के घर में घुसने के प्रयास की जानकारी हुई। घटना के संबंध में पीड़िता ने महदेड्या बाजार चौकी में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...