पूर्णिया, जनवरी 16 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा पुलिस ने एक विद्यालय से चोरी का कुल 50 किलो चावल के साथ चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से एक आरी ब्लेड एवं एक हथौड़ा को जप्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो. रोजीत आलम, उम्र 24 वर्ष को चुड़ी टोला वार्ड 7 कसबा का रहने वाला है। थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शराब के साथ गिरफ्तार : डगरुआ-बायसी, एक संवाददाता। डगरुआ थाना क्षेत्र के कन्हरिया चेक पोस्ट पर कटिहार के कदवा से आ रही बाइक में जांच में देशी शराब बरामद हुआ। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कटिहार जिले के कदवा से डगरुआ की ओर शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए कन्हरिया चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान बाईक संख्या बीआर 11 ए वाई 1906...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.