गंगापार, जनवरी 11 -- बैटरी की दुकान का सटर तोड़कर चोरों ने 23 दिसंबर की रात मंगलवार को लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। मामले में अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाने के कारण पीड़ित परेशान है। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर फूलपुर विधायक दीपक पटेल रविवार को मौके पर पहुंचकर रामू कुशवाहा से मुलाकात कर घटना की जानकारी लिया। विधायक ने डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत सहित संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने व चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा। इस अवसर पर उनके साथ अरुण मिश्रा पिंटू नेता, कपिल पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, प्रधान आदित्य सिंह, भूपेन्द्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। बता दे कि सरायइनायत थाना क्षेत्र के शेख अहमदपुर गांव निवासी रामू कुशवाहा सहसों गोल चौराहा के पास किराए का कमरा लेकर अ...