कुशीनगर, जनवरी 8 -- सोमवार की रात अज्ञात चोर नौरंगिया तिराहा स्थित लक्की मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर करीब 18 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के महंगे मोबाइल फोन पर हाथ साफ किये थे। पीड़ित दुकानदार रजनीश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्धों को उठा कर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है। शीघ्र चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...