कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- सरायअकिल के दरहा में सात अक्तूबर को चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया था। युवक को चोटें आई हैं। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा निवासी समीर सिंह पुत्र मोहन सिंह सात अक्तूबर को दरहा गांव की ओर से आ रहा था। शाम को करीब सात बजे गांव के लोगों ने समीर सिंह को घेर लिया और चोर-चोर का शोर मचाया। गांव के लोग टूट पड़े। जब तक समीर सिंह कुछ बता पाता, गांव के लोगों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह समीर सिंह की जान बची। समीर सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...