देहरादून, अगस्त 16 -- पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए हैं। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, नेहरू कॉलोनी थाने में 10 जुलाई को भगत सिंह नेगी निवासी मोहकमपुर ने तहरीर दी थी कि उनके घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने ज्वैलरी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। टीम ने आसपास लगे 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की, आरोपी को पकड़ने के लिए मुखबिर सक्रीय किए गए। काफी तलाश करने के बाद शनिवार को आरोपी मनीष कुमार निवासी शिव मंदिर ब्रह्मपुरी पटेलनगर को अनिकेत फॉर्म के समीप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार सीज कर दी। कार की तलाशी में घर से चोरी की गई ज्वैलरी बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने 10 अगस्त को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.