बागेश्वर, जनवरी 31 -- बागेश्वर। पुलिस ने बताया कि पीड़ित प्रकाश सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी ग्राम थर्प कांडा तहसील निवासी ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर सौंपी। इसमें उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को दुकान से अज्ञात चोर एक पेटी घी चुरा ले गए थे। थाना कोतवाली मेंमामला पंजीकृत किया। सीसीटीवी की फुटेज खंगालने व अन्य जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम आरोपी मयंक शाह उर्फ़ मिन्टी पुत्र मदन लाल निवासी तल्ला बिलौना को नगरपालिका पार्किंग गरुड़ रोड पर गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...