विकासनगर, फरवरी 17 -- मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। मामले में आरोपी को संदेह का लाभ दिया गया। पुलिस घटना को संदेह से परे घोषित करने में नाकाम रही। मामला वर्ष 2014 का है। मनोज कुमार किसी काम से तहसील विकासनगर में किसी कार्य से गए हुए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल तहसील परिसर के अंदर खड़ी की थी। लेकिन शाम को करीब साढ़े चार बजे जब वह वापस आए तो मोटरसाइकिल वहां पर मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने चौकी हरबर्टपुर में तहरीर दी थी। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप में महबूब निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को कोर्ट ने दोषमुक...