बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। रामगांव थाने के धर्मकुंडा गांव में छत पर रखी धान की बोरी चोरी से लाद युवक फरार हो रहा था। उसे ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। रामगांव थाने के धर्मकुंडा गांव निवासी अखिलेश पुत्र प्रेम नाथ सिंह के छत पर धान की बोरी रखी थी। गांव का ही अनूप छत पर चढ़ एक बोरी लादकर फरार हो रहा था। जिसे आहट पाकर अखिलेश व गांव के ही श्रीनाथ सिंह, राम रूप सिंह, अखिलेश सिंह ने धर दबोचा । उसे थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में अखिलेश की तहरीर पर चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज आरोपी अनूप को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.