बहराइच, जनवरी 3 -- बहराइच, संवाददाता। शिवपुर के रामपुर धोबियाहार के मजरे टेपरा गांव में बुधवार देर रात महेन्द्र कुमार पुत्र श्रीनिवास के घर में घुसे चोर ने सामान समेटा। खटपट की आवाज पर महेन्द्र की आंख खुली तो वह दौड़े। तो घर में घुसे लोग छत की सीढ़ी से उतर कर बाहर की ओर भागे। पीछा किए जाने पर यह लोग गन्ने के खेत में घुस फरार हो गए। महेन्द्र छत पर गए तो सोलर प्लेट खुली मिली। वहां एक मोबाइल पड़ा मिला। कमरे से लगभग 75 हजार के सोने चांदी के जेवर, 74 सौ रूपये गायब मिले। मोबाइल बैवाही के युवक का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात की। छूटा मोबाइल कब्जे में ले लिया है। महेन्द्र की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...